समृद्धि न्यूज। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल खरीदकर मुनाफा कमाने का आरोप लगाते हुए भारी टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि, भारत को इस बात की परवाह नहीं है कि रूसी युद्ध मशीनें यूके्रन में कितने लोगों को मार रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत को खुली धमकी दे डाली है। ट्रंप ने कहा है कि भारत रूसी तेल को लगातार खुले बाजार में बेच रहा है। जिसकी वजह से रूस को यूके्रन के साथ युद्ध लडऩे में काफी आसानी हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत को यूके्रन में मरने वाले लोगों की बिल्कुल भी चिंता नहीं है। ऐसे में भारत पर और ज्यादा टैरिफ लगाया जा सकता है। हाल ही में अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाया है। जिसमें जुर्माने का भी ऐलान किया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह भारत पर और ज्यादा टैरिफ बढ़ाएंगे। उन्होंने भारत पर रूसी तेल की कीमतों में छूट से लाभ कमाने और यूके्रन युद्ध की मानवीय क्षति की अनदेखी, करने का आरोप लगाया। एक पोस्ट में, ट्रंप ने दावा किया कि भारत बड़ी मात्रा में रूसी कच्चा तेल खरीदता है और उसे वैश्विक बाजारों में मुनाफे के लिए बेचता है और यूके्रनी हताहतों की कोई परवाह नहीं करता। उन्होंने कहा कि भारत न केवल भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए अधिकांश तेल को खुले बाजार में भारी मुनाफे पर बेच रहा है। उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि रूसी युद्ध मशीन द्वारा यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं, इस वजह से, मैं भारत द्वारा अमेरिका को दिए जाने वाले टैरिफ में काफी वृद्धि करूंगा।
दोनों देशों के बीच कारोबार
वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत और अमेरिका के बीच कुल व्यापार करीब 131.84 अरब डॉलर था, जिसमें भारत को अमेरिकी बाजार में लगभग $41.2 अरब डॉलर का अधिशेष हासिल हुआ। फिलहाल दोनों देशों के बीच टैरिफ और अन्य चीजों को लेकर व्यापार वार्ता जारी है।
