समृद्धि न्यूज। ग्रेटर नोएडा के दनकौर में एक मृतक महिला के बैंक खाते में अचानक 1 अरब 13 लाख 56 हजार करोड़ रुपये जमा होने से सनसनी फैल गई है। मृतक के बेटे को यह जानकारी मिली, जिसके बाद बैंक ने खाते को फ्रीज कर दिया है।
ग्रेटर नोएडा के ऊंची दनकौर मोहल्ले में रहने वाली एक महिला की मौत करीब दो महीने पहले हुई थी, मृत महिला के बैंक खाते में अचानक एक अरबों रुपये आ गए। रुपयों की जानकारी होने पर मृतक महिला का बेटा संबंधित बैंक पहुंचा और जानकारी लेनी चाही, बैंक के अधिकारी ने युवक को खाता फ्रीज होने की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी नही है।
ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के ऊंची दनकौर मोहल्ले निवासी एक मृत महिला के बैंक खाते में अचानक 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56 ,00,00,00,00,299 रुपये जमा होने की जानकारी सामने आई। यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और लोग हैरानी से एक-दूसरे से सवाल पूछते नजर आए। हालांकि अभी तक पुलिस या बैंक अधिकारियों ने इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी है कि आखिर इतनी बड़ी रमक आई तो आई कैसे।
मृतक महिला गायत्री देवी के बेटे दीपक कुमार ने बताया कि उनकी मां का निधन करीब दो महीने पहले हो गया था। मां की मृत्यु के बाद वह कोटक महिंद्रा बैंक में उनके खाते से जुड़े यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे थे। सोमवार की शाम को दीपक के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें बताया गया कि खाते में भारी-भरकम राशि जमा हुई है। दीपक ने जैसे ही बैलेंस चेक किया तो इतनी बड़ी रकम देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बैंक जाकर इसकी जानकारी ली, लेकिन बैंककर्मियों ने खाता फ्रीज होने की बात कहकर ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। बैंक प्रबंधन ने मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है जो अब इस असामान्य लेनदेन की जांच कर रहा है।
आयकर विभाग और पुलिस की जांच शुरू
आयकर विभाग ने इस असामान्य लेनदेन की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी राशि कहां से और कैसे इस खाते में आई। वहीं, स्थानीय पुलिस को अभी इस मामले की औपचारिक जानकारी नहीं मिली है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा हमें इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसी कोई घटना है, तो इसकी जांच की जाएगी। गांव में इस घटना को लेकर कौतूहल बना हुआ है और लोग बैंकिंग सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं।
