आधार, पैन कार्ड व बैंक पासबुक लाकर किसान कराएं उद्यान विभाग में पंजीकरण
शाहजहांपुर(समृद्धि न्यूज)। किसानों की आय दोगुनी करने एवं सब्जियों उगाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उद्यान विभाग को इस वर्ष 100 हेक्टेयर शाकभाजी सब्जियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
योजनान्तर्गत पहले आओ पहले पाओ के अंतर्गत लाभ दिया जाएगा। इसके लिए जमीन कागजात, दो फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व पैन कार्ड लेकर किसानों को विकास भवन स्थित उद्यान विभाग में आकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अथवा जनसेवा केंद्र पर भी किसान लाभार्थी अपना पंजीकरण करा सकता है। योजनान्तर्गत किसानों को नि: शुल्क
शाकभाजी सब्जी बीज व प्लास्टिक क्रेट उपलब्ध कराई जाएगी। उक्त योजना में किसानों को आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग करके अधिक सब्जियां उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
”शाकभाजी योजनान्तर्गत जनपद को लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उद्यान विभाग में आकर या बाहर जनसेवा केंद्र पर जाकर किसान अपना पंजीकरण करा सकते हैं। योजनान्तर्गत पहले आओ पहले पाओ पर किसानों को लाभ दिया जाएगा।” जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक
अच्छी खबर: 100 हेक्टेयर साग सब्जियों का लक्ष्य जनपद को आया
