संविधान विरोधी तानाशाह सरकार कुछ दिन की मेहमान: रामसेवक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी की संगठनात्मक बैठक विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में मोहम्मदाबाद नगर के ग्राम रोहिला (कृष्ण बलराम नगर) में सम्पन्न हुई। नगर अध्यक्ष मनोज यादव ने व्यवस्था देखी। पार्टी के संस्थापक सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से हर गाँव, हर गली, हर मोहल्ले में अराजकता का माहौल है, पूरा देश नफरत की आग से जल रहा है। कहीं जातिगत आग लगी है, तो कहीं धार्मिक आग बच्चों के भविष्य को ईष्र्या के धुएं में भस्म कर रही है। वोट मांगते समय गांव, गरीब, किसान, मजदूर और महिला सुरक्षा की बात करने बाले लोग सरकार बनने के पंण्डित नेहरू की जीवनी सुनाकर ही जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2027 की लड़ाई करो या मरो हर स्थिति में लडऩा होगा। मनोज यादव व नरेन्द्र यादव ने कहा कि संगठन की शक्ति को ही मजबूती देना मेरा उद्देश्य है। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि बूथ का मजबूत होना ही सबसे बड़ा काम है, असली लड़ाई तो बूथ पर ही होती है। बूथ कमेटियां बहुत ही मजबूती से बनाई जानी चाहिए और सभी बूथ पदाधिकारी ये सोचना बंद कर दें कि किसे टिकट मिलेगा या चुनाव कौन लड़ेगा, वो सिर्फ एक बात याद रखें कि हमारा साइकिल निशान है और अखिलेश यादव प्रत्याशी हैं और अपना बूथ जिताना है।
मीडिया प्रभारी राधेश्याम सविता ने कहा कि भय या पक्षपात अनुराग या द्वेष के बिना सभी नागरिकों के लिए संविधान संम्बत न्याय करने की शपथ लेने वाली सरकार में बैठे लोग आज जातिवाद की पराकाष्ठा को पार कर चुके हैं। इस मौके पर अजब सिंह शाक्य, आशीष शर्मा, रामगोपाल वर्मा, वीर सिंह पाल, मेजर प्रमोद यादव, असर्फी लाल दिवाकर, जनार्दन यादव, अतुल शर्मा, बब्लू पठान, विनय कुमार, रामसिंह यादव, अभिषेक यादव, शिवकुमार सिंह, पवन यादव, धर्वेन्द्र सिंह यादव, शीलेश यादव, रवि शर्मा, पवन कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *