गंगा उफनाई, दर्जनों गांव हुए जलमग्न, ग्रामीणों की धडक़नें तेज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पहाड़ों पर हुई झमाझम बारिश के बाद गंगा में भी तेजी से पानी बढ़ रहा है। जिसके चलते गंगा उफान पर पहुंच गयी हैं और चेतावनी बिन्दु को छू रही हैं। जिससे ग्रामीणों की धडक़नें भी तेज हो गयी हैं।
दरअसल गंगा में उफान से तटवर्ती गांवों में कटान तेजी से हो रहा है। तहसील अमृतपुर के ग्राम तीसराम की मड़ैया, अम्बरपुर, गौटिया, भुडिय़ा भेड़ा, कंचनपुर सबलपुर, जमापुर, भूडऩ की मड़ैया, बरुआ, चित्रकूट आदि कई गाँव गंगा के रौद्र रूप की जद में आ गये हैं। चित्रकूट, इमादपुर सोमवंशी, नगरिया जवाहर, भुडिय़ा भेड़ा, भूडटन की मड़ैया में तो पानी गाँव के भीतर दाखिल हो गया है। बीते लगभग 16 घंटे में गंगा का पानी लगभग 10 से0मी0 बढ़ गया है। बीते दिन मंगलवार को शाम 4 बजे सिंचाई खंड फर्रुखाबाद के अनुसार गंगा का जल स्तर 136.85 मीटर दर्ज किया गया था। वहीं बुधवार को सुबह 8 बजे गंगा का जल स्तर 136.95 मीटर पर दर्ज किया गया। वहीं नरौरा बाँध से गंगा में 115180 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे गंगा का जल स्तर और बढऩे के आसार हैं। गंगा का जलस्तर बढऩे से ग्रामीणों के दिलों की धडक़नें भी तेज हो गयी हैं। उनका कहना है कि यदि इसी तरह पानी बढ़ता रहा, तो उन्हें गांव से पलायन करने को मजबूर होना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाव की मांग की है, ताकि आवागमन में असुविधा न हो और ग्रामीण आराम से आवागमन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *