इग्नू में अग्निवीरों के लिए स्नातक उपाधिक प्रवेश प्रक्रिया शुरु

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ के डी0एन0पी0जी0 कॉलेज में संचालित इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के समन्वयक डॉ0 आर0एन0 सिंह ने बताया कि जुलाई 2025 सत्र में अग्निवीरों के लिए स्नातक उपाधि कार्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। जानकारी देते हुए डॉ0 सिंह ने कहा कि यह जानकारी इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ0 अनिल कुमार मिश्र एवं प्रवेश प्रभारी डॉ0 अनानिका सिन्हा ने ईमेल एवं प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रेषित की। उन्होंने बताया कि इग्नू में जुलाई 2025 सत्र में अग्निवीरों के लिए कौशल आधारित स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ हो गयी है। थल, जल व वायु सेनाओं में अग्निपथ योजना में कार्यरत इच्छुक अग्निवीर इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 15 अगस्त तक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इग्नू केन्द्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ0 अनिल कुमार मिश्र ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय ने रक्षाबलों के साथ एक समझौता ज्ञापन किया है। जिसमें तीनों रक्षा सेनाओं में सेवारत अग्निवीरों के कौशल और संम्बन्धित ज्ञान को बढ़ाने के लिए कौशल आधारित कला स्नातक, वाणिज्य स्नातक, विज्ञान स्नातक, पर्यटन प्रबन्धन में स्नातक एवं सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्योग में स्नातक कार्यक्रम आरम्भ किया गया है। इग्नू की उप निदेशक डॉ0 अनामिका सिन्हा ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र के अन्तर्गत उ0प्र0 के बत्तीस जिलों में इग्नू के अध्ययन केन्द्र स्थापित किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *