कायमगंज, समृद्धि न्यूज। मण्डल स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन कानपुर में किया गया। जिसमें शकुन्तला देवी बालिका इण्टर कालेज की दो छात्राओं ने राज्य स्तर पर अपना स्थान बनाया।
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा मण्डल स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन कानपुर में किया गया था। जिसमें कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। जिसमें शकुन्तला देवी बालिका इण्टर कालेज की दो छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चत किया। लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने इस तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। जिसमें दो वर्गों में यह प्रतियोगिता रखी गयी। जिसमें पहला वर्ग बालक वर्ग तथा दूसरा वर्ग बालिका वर्ग रखा गया। बालिका वर्ग में 60 छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें विद्यालय की छात्रा अक्षरा गंगवार और अनुष्का गंगवार ने 50 मीटर बटरफ्लाई और 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तैराकी प्रतियोगिता के निर्णायक कानपुर तैराकी अध्यक्ष व अन्तर्राष्ट्रीय रैफरी प्रकाश अवस्थी रहे। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबन्धक लक्ष्मी नारायण अग्रवाल व प्रबन्धिका मोनिका अग्रवाल ने छात्राओं को शुभकामनायें दीं तथा इन छात्राओं के तैराकी कोच सुन्दरम सिंह तथा टीम मैनेजर शोभा यादव का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने दोनों छात्राओं तथा टीम के सभी सदस्यों कार्यों की प्रशंसा की तथा शुभकामनाओं के साथ आर्शीवाद के साथ पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सन्तोष शर्मा, ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, शिल्की मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, अक्षिता यादव, मनोज कुमार, सुरभि श्रीवास्तव, शायना खान सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकायें मौजूद रहे।
छात्राओं ने मंडल स्तर पर तैराकी प्रतियोगिता जीतकर राज्य स्तर पर स्थान किया पक्का
