किसानों को यूरिया खाद मिलने के बजाय सिर्फ मिल रहे धक्के : तनवीर

शाहजहांपुर, समृद्धि न्यूज। बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी व महानगर समाजवादी पार्टी की संयुक्त रूप से मासिक बैठक सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध न होना व बिजली कटौती होना, इसी को लेकर समाजवादी पार्टी राज्यपाल को किसानो की समस्याओं व बिजली कटौती व जन समस्याओं को लेकर डीएम के माध्यम से 11 अगस्त को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौपेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की समस्याएं दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ती जा रही है सोसाइटियों पर किसानों को इस समय यूरिया खाद मिलने के बजाय सिर्फ उनको धक्के मिल रहे हैं। उन्होंने कहा बिजली की भी कटौती हो रही है किसानों को बिजली की भी जरूरत है, लेकिन बिजली की लगातार कटौती हो रही है। पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अभी से ही आने वाले पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा के चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए आपसी मतभेद बुलाकर निष्ठा और ईमानदारी से सपा प्रत्याशियों को जीतने के लिए लग जाएं। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए अभियान पार्टी के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता गांवो में घर-घर व शहर के मोहल्लों में घर-घर जाकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मजबूती के साथ चलाएं। बैठक में जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, रामसूरत यादव, विजय सिंह, सैयद रिजवान अहमद, अतिउल्ला सिद्दीकी, अजफर अली खान, जितेंद्र प्रसाद, किरन कठेरिया,गोपाल अग्निहोत्री, उत्पल यादव आदि ने विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *