बिहार के सीतामढ़ी में आज माता जानकी के मंदिर की आधारशिला रखेंगे अमित शाह

समृद्धि न्यूज। बिहार के सीतामढ़ी में माता जानकी का मंदिर बनाया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमति शाह और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज आधारशिला रखेंगे। ये मंदिर 882.87  करोड़ की राशि से बनाया जाएगा। इस बीच आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा, शाह सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवित्र स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मंजूरी दी थी। शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा, पूरे देश के लिए और विशेषकर मिथिलांचल के लिए अत्यंत शुभ और आनंदमय दिन है, जब बिहार के सीतामढ़ी में माता सीता की जन्मस्थली पर पवित्र पुनौरा धाम मंदिर और उसके परिसर के व्यापक विकास योजना की आधारशिला रखी जाएगी।

11 महीने में होना है मंदिर का निर्माण

बता दें कि पुनौरा धाम हिंदूओं के लिए बहुत पवित्र तीर्थ स्थल है। यहां बनने वाला यह मंदिर परिसर 67 एकड़ भूमि में फैला होगा और इसे सिर्फ 11 महीनों में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी मॉनीटरिंग बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम करेगा। मंदिर निर्माण का काम शिलान्यास के बाद रफ्तार से शुरू कर दिया जाएगा।

Amit Shah
@AmitShah
जय माँ जानकी 🙏
  पूरे देश और विशेषकर मिथिलांचल के लिए अत्यंत सौभाग्य और हर्ष का दिन है, जब बिहार के सीतामढ़ी स्थित माता सीता की जन्मभूमि में पवित्र ‘पुनौराधाम मंदिर’ एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद योजना का शिलान्यास होगा। साथ ही, यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कनेक्टिविटी को बढ़ाने हेतु पीएम श्री @narendramodi जी ने सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को भी स्वीकृत किया है, जिसका  शुभारंभ होगा।
BJP Bihar
@BJP4Bihar
माँ जानकी मंदिर के शिलान्यास की पूर्व संध्या पर पूरे बिहार में उत्सव का माहौल! दरभंगा के श्याम मंदिर और बक्सर के पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्री हिमांशु चतुर्वेदी जी के नेतृत्व में दीपोत्सव और हवन-पूजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने जताई आस्था। यह सिर्फ एक मंदिर नहीं, सनातन के आत्मगौरव का उत्सव है। जन-जन के चेहरे पर है गर्व और हृदय में अपार श्रद्धा।Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *