कांग्रेस ने भाजपा से नौ साल पर किये नौ सवाल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने पार्टी कार्यालय नगलादीना भोलेपुर में पत्रकार वार्ता में कहा मोदी सरकार के नौ साल पर नौ सवाल हैं उसका जवाब दें। उन्होंने अर्थ व्यवस्था से जुड़ी समस्या को लेकर सवाल कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही है, क्यों अमीर और अमीर हुए और गरीब और गरीब हुए। सार्वजनिक सम्पत्तियों को मोदी के मित्रों को क्यों बेचा जा रहा है। जिससे आर्थिक विषमतायें बढ़ रही हैं। कृषि और किसान पर उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि नौ साल में किसान की आय दुगनी नहीं हुई। काले कृषि कानून को रद्द करते समय संगठनों के साथ समझौतों को अभी तक लागू नहीं किया गया और न ही एमएसपी की गारन्टी नहीं दी गयी। उन्होंने भ्रष्टाचार मित्र वाद पर प्रश्न पूछते हुए कहा कि अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए एलआईसी और एसबीआई में जमा जनता के खून की कमाई को दांव पर लगा दिया। भ्रष्टाचार की बात खत्म करने वाले प्रधानमंत्री इस पर जबाव दें और अडानी की फर्जी कंपनियों में २० हजार करोड़ किसके हैं। उन्होंने चीन और राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी सवाल करते हुए कहा कि आज भी हमारी जमीन कब्जा किये हुए बैठा है। चुनाव मुद्दे के लिए जान बूझकर बंटवारे की राजनीति को हवा देना व समाज में डर का माहौल बनाया जा रहा है। महिलाओं, दलितों, ओबीसी व अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर प्रधानमंत्री चुप हैं और जनगणना की मांग क्यों नजरंदाज कर रहे हैं। विपक्षी दलों और नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से र्कावाही हो रही हैं और पिछले नौ सालों में विपक्षी दलों की सरकार गिरायी है। इस मौके पर पुन्नी शुक्ला, संतोष गुप्ता, वरुण त्रिपाठी, अनिल मिश्रा, मोहन पाठक, अंकुर मिश्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *