यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पीएम मोदी से की बात

समृद्धि न्यूज। यूक्रेन राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी से हालिया घटनाक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। ज़ेलेंस्की ने भारत के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। वहीं पीएम मोदी ने शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर ज़ोर दिया और यूक्रेन के साथ संबंधों को मज़बूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
यूके्रन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लंबी और विस्तृत बातचीत की। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि इस वार्ता में दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन जनता के प्रति उनके गर्मजोशी भरे समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

Post

See new posts
Conversation
Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський
@ZelenskyyUa
I had a long conversation with the Prime Minister of India

. We discussed in detail all important issues – both of our bilateral cooperation and the overall diplomatic situation. I am grateful to the Prime Minister for his warm words of support for our people. I informed about the Russian attacks on our cities and villages, about yesterday’s strike on the bus station in Zaporizhzhia, where dozens of people were injured in a deliberate Russian bombing of a regular urban facility. And this is at a time when there is finally a diplomatic possibility to end the war. Instead of demonstrating readiness for a ceasefire, Russia is showing only its desire to continue the occupation and killings. It is important that India is supporting our peace efforts and shares the position that everything concerning Ukraine must be decided with Ukraine’s participation. Other formats will not deliver results. We also discussed in detail the sanctions against Russia. I noted that it is necessary to limit the export of Russian energy, particularly oil, to reduce its potential and ability to finance the continuation of this war. It is important that every leader who has tangible leverage over Russia sends the corresponding signals to Moscow. We agreed to plan a personal meeting in September during the UN General Assembly and to work on an exchange of visits.Image

इस बातचीत के बार में प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट किया है। नरेद्र मोदी ने लिखा, राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करके और हाल के घटनाक्रमों पर उनके विचार जानकर मुझे खुशी हुई। मैंने संघर्ष के जल्द और शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर भारत की दृढ़ स्थिति से उन्हें अवगत कराया। भारत इस संबंध में हर संभव योगदान देने के साथ साथ यूके्रन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Narendra Modi
@narendramodi
Glad to speak with President Zelenskyy and hear his perspectives on recent developments. I conveyed India’s consistent position on the need for an early and peaceful resolution of the conflict. India remains committed to making every possible contribution in this regard, as well as to further strengthening bilateral ties with Ukraine.

पीएम मोदी को जेलेंस्की ने रूसी हमलों में हुए यूक्रेन शहरों और गांवों के नुकसान के बारे में बताया और कल ज़ापोरिज्जिया के बस अड्डे पर हुए हमले के बारे में भी जानकारी दी, जेलेंस्की ने कहा यहां शहरी सुविधा पर रूस द्वारा जानबूझकर बमबारी की गई है, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। यह ऐसे समय में है जब युद्ध को खत्म करने की अंतत: कूटनीतिक संभावना है। जेलंस्की ने कहा कि युद्धविराम के लिए तत्परता दिखाने के बजाय, रूस सिर्फ कब्जा और हत्याएं जारी रखने की अपनी इच्छा दिखा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *