तिरंगा मेले का डीएम ने किया शुभारम्भ, लगाये गये स्टाल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में तिरंगा मेले का आयोजन किया गया।
तिरंगे मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मुख्य गेट पर फीता खोलकर किया। स्वयं सहायता समूह के महिलाओं ने रोली, चंदन लगाकर व फूल बरसाकर जिलाधिकारी का स्वागत किया किया। मेले में तिरंगे के रंगों पर आधारित वस्त्रों, श्रृंगार के सामानों, शॉल, कपड़े, बैंड, टोपी, बैच के स्टॉल लगाएं गए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा खाद्य सामग्री, तिरंगे झंडे, चूडिय़ां, कड़े, सोलर लाइटिंग के समान, सोलर बल्ब, एलईडी बल्ब, पंखे व घरेलू सामान जैसे दाल, दलिया, बेसन, रिफाइंड, फिनायलए हार्पिक, सर्फ, झाड़ू, डस्टर आदि के स्टॉल लगाए गए। बांके बिहारी स्वयं सहायता समूह, महागौरी स्वयं सहायता समूह, नव ज्योति महिला स्वयं सहायता समूह, दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह एवं आदर्श महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। एक जिला एक उत्पाद ओडीओपी के अंतर्गत जरी के वस्त्र, ब्लॉक प्रिंटिंग के सूट, साडिय़ां, शॉल आदि वस्त्रों के स्टॉल लगाए गए। मेले में काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्टॉल पर सामानों की खरीदारी की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अवनीन्द्र कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक कपिल कुमार, उद्योग विभाग के प्रबंधक जौहरी, सहायक प्रबंधक आजम खान, जिला मिशन मैनेजर आजीविका मिशन महेंद्र नामदेव, ब्लॉक मिशन मैनेजर बृजेंद्र कुमार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *