फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ऐतिहासिक दरगाह हजऱत सय्यद शाहबुद्दीन औलिया लोको शरीफ फतेहगढ़ में चार दिवसीय के तीसरे दिन गागर चादर पेश की गई। अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ा दरगाह के सज्जादा नशीन मुहम्मद शरीफ उर्फ मोहब्बत शाह के सरपरस्ती में आयोजन किया गया है। सोमवार को नमाज फज्र कुरान ख्वानी व नमाज जोहर हजऱत मुजद्दीद अलिफ सनी रह अलैह सरहिंद शरीफ पंजाब का कुल शरीफ बड़ी अकीदत के साथ मनाया गया। गागर व चादर में बेहतरीन अंदाज में कव्वालों ने बेहतरीन अंदाज में कव्वालों पेश की। गागर व चादर शरीफ दरगाह से उठ कर हजऱत भुल्लन शाह रह अलैह के दरगाह से होते हुए अहले बस्ती में घूम कर मखदूम ऐ पाक की दरगाह पर चादर पेश की गई। नायब सज्जादा नशीन मुहम्मद वसीम ने मुल्क के अमन व चैन की दुआ की। अकीदतमंदों का जन सैलाब उमड़ा रहा। इस मौके पर सूफी फहीम उर्फ राजा, मौलाना शोएब आतीर मदारी, मिन्हाज उर्फ लवली, फहीम उर्फ राजू, मोहसिन साबरी, अनवर खान, हाजी शाहनवाज, उमर खान, मुबीन खान साबरी, अंसार साबरी, प्रवीन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शिवम, मोहसिन खान, अनवर खान, इसरार साबरी, मुहम्मद हनीफ उर्फ बबलू, उमेश आदि मौजूद रहे।
गागर चादर पेश कर मांगी गई अमन चैन की दुआ
