फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा पार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज राजेपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बच्चे हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जयकार के उदघोष कर रहे थे। बच्चों का जज्बा देखकर राजेपुर के निवासी भी उत्साहित हुए। रैली के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विशिष्ट अतिथि अजीत पाठक सहायक खंड विकास अधिकारी रहे। प्रधानाचार्य अनिल सिंह के नेतृत्व में रैली का आयोजन हुआ। बच्चों ने उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत धूमधाम से रैली निकाली गई। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं व अन्य ने भाग लिया।
गंगापार महात्मा गांधी इं0का0 के बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली
