जनपद के करीब 35 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा खतरे के निशान से 15 से0मी0 ऊपर बह रही हैं। जिससे ग्रामीणों की परेशानियां और बढ़ गयी हैं। करीब 35 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 15 साल में पहली बार कालेश्वर नाथ मंदिर में भी बाढ़ का पानी घुस गया है।
गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। सोमवार को गंगा का जलस्तर बढक़र 137.25 सेंटीमीटर दर्ज किया गया। रामगंगा का जलस्तर भी 136.60 सेंटीमीटर पर पहुंच गया है। जनपद के लगभग 55 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नरौरा बांध से 305041 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है। रामगंगा में खो बैराज से 6992, हरेली बैराज से 372 और रामनगर बैराज से 22337 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। कम्पिल में करीब 15 वर्षों के बाद द्वापर युग के प्रसिद्ध कालेश्वर नाथ मंदिर में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। मुगल घाट भी जलमग्न हो गया है। प्रशासन ने शमशाबाद-शाहजहांपुर मार्ग को बंद कर दिया है। कंपिल-बदायूं मार्ग की पुलिया में गड्ढे हो गए हैं और उसके ऊपर से पानी बह रहा है। कायमगंज तहसील क्षेत्र में लगभग 25-30 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन ने लोगों की मदद के लिए मोटर वोट और नावें उपलब्ध कराई हैं। कई गांवों का संपर्क मार्ग टूट गया है।
फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक कदम उठा रहा है। अमृतपुर तहसील क्षेत्र गंगा और रामगंगा दोनों की चपेट में है ऐसे में यहां स्थितियां बिगड़ रही हैं। अमृतपुर क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में हैं कई गांव की झोपडिय़ों में पानी भर गया है। ग्रामीण सडक़ों के किनारे तिरपाल डालकर रह रहे हैं। ग्रामीण नाव के सहारे आवाजाही कर रहे हैं। प्रशासन ने यहां 24 नाव लगाई हैं। चित्रकूट डिप पर डीएम के निर्देश के बाद बैरिकेडिंग कर दी गई है। यहां करीब 3 फीट पानी बह रहा है। बताते चलें कि कंपिल थाना क्षेत्र में गांव माधवपुर, पथरामईृ, हमीरपुर टपुआ, कारव, विरामपुरए सहित कई गांव बाढ़ की चपेट में पूरी तरह से हैं। रविवार की रात पानी बढक़र कंपिल कस्बा में स्थित द्वापर कालीन मंदिर कालेश्वर नाथ तक पानी पहुंच गया बाढ़ का पानी मंदिर में अंदर भर गया इसके अलावा द्रोपदी कुंड रामेश्वर नाथ मंदिर के पास पानी सडक़ पर बह रहा है। कंपिल बाईपास मार्ग पर बाढ़ का पानी बह रहा है। जबकि रायपुर चिनहटपुर के आगे बदायूं मार्ग पर बनी पुलिया के ऊपर से पानी दो दिन से बह रहा है। वही पुलिया की मिट्टी धंस गई है। ऐसे में पुलिया में गड्ढे हो गए हैं हालांकि यहां पुलिस पिकेट तैनात की गई है। कंपिल कस्बा के लोगों ने बताया कालेश्वर नाथ मंदिर में करीब 15 वर्ष बाद पानी आया है ऐसी बढ़ 15 वर्ष पहले उन्होंने देखी थी। बताया अगर पानी बाद तो रामेश्वर नाथ मंदिर के पास से नाव चलानी पड़ेगी।
गंगा खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रहीं
