कलेक्टे्रट परिसर में अधिवक्ता के चेम्बर से पंखा चोरी

डीएम को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर पंखा बरामद करने की मांग
कचहरी परिसर में सीसीटीवी कैमरे व होमगार्ड की रहती है २४ घंटे तैनाती
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कलेक्टे्रट परिसर में अधिवक्ता के चेम्बर से बीती रात्रि अज्ञात चोर पंखा चोरी कर ले गये। घटना की जानकारी होने पर पीडि़त अधिवक्ता ने अपने साथियों के साथ डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर पंखा बरामद करने की मांग की।
अधिवक्ता नीरज कुमार राठौर ने अपने अधिवक्ता साथियों के साथ पहुंचकर जिलाधिकारी को दिये गये प्रार्थना पत्र में दर्शाया कि उनका चेम्बर निकट न्यू एन0आई0सी0 कार्यालय फतेहगढ़ में है। उनके चेम्बर में पंखा लगा हुआ है। १२ जून की रात्रि अज्ञात चोर पंखा खोलकर चोरी कर ले गये। जब मैं सुबह अपने चेम्बर पर पहुंचा तो पंखा गायब था। पीडि़त ने दर्शाया कि कचहरी प्रांगण में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे है और ड्यूटी होमगार्ड २४ घंटे लगे रहते है, उसके बावजूद भी चोरी की घटना घटित हो गई। पीडि़त ने रिपोर्ट दर्ज कर पंखा बरामद करने की मांग की। दिये गये प्रार्थना पत्र में अधिवक्ता अनूप कुमार शाक्य, जितेन्द्र सिंह, राजेन्द्र पाल, आदित्य कुमार आदि के नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *