
परिजनों ने ससुरालियों पर जहर देने का लगाया आरोप, दोनों पक्षों में हुआ विवाद
शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। ससुराल आये युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे वह अचेत होकर रास्ते में गिर गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया। वहीं परिजनों ने ससुरालियों पर पुत्र को जहर देने का आरोप लगाया। जिससे दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना मेरापुर के गांव कोकापुर निवासी 25 वर्षीय अजीत कुमार पुत्र राम नारायण अपने छोटे भाई सुमित कुमार के साथ शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला मीरा दरवाजा अपनी ससुराल आया था। अजीत का विवाह रामगुलाम की पुत्री पूजा से ७ अपै्रल को विवाह हुआ था। मंगलवार को मोहल्ले से 200 मीटर की दूरी पर नाले के पास अचानक अजीत कुमार की हालत बिगड़ गई और वहीं पर गिर पड़ा। छोटे भाई द्वारा पूछे जाने पर युवक ने जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी। घटना की सूचना छोटे भाई ने परिजनों व ससुरालियों को दी। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने लाल-पीली गोलियां थमाकर उसे लोहिया रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे अजीत के परिजनों ने ससुरालियों पर जहर देने का आरोप लगाया। जिससे दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया। जहां उसका उपचार जारी है। सूत्रों की माने तो आपसी विवाद में युवक ने जहरीला पदार्थ खाया है।
