
फर्रुखाबाद/कम्पिल, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग क्षेत्रों से दो वांछितों को तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष कम्पिल अशोक कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीपक सिंह, उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह अपने हमराहों के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर सूरजपुर मढिया तिराहा रुदायन रोड से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम बबलू पुत्र स्व0 वीरेन्द्र सिंह निवासी सूरजपुर मढिय़ा बताया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा ३१५ बोर व एक कारतूस बरामद हुआ। जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी धारा १४७, १४९, ३३२, ३३६, ३४२, ३५३,३९३, ४२७, ४५२, ,४३६ में वांछित था तथा हिस्ट्रीशीटर था और उसका वारंट भी जारी था। आरोपी पर आठ मुकदमे दर्ज है अन्य की जानकारी की जा रही है। वहीं कम्पिल पुलिस ने वांछित भोला पुत्र रामलडै़ते निवासी मोहल्ला पट्टी मदारी को भी सूरजपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से ३१५ बोर तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया
