दिल्ली समेत 10 राज्यों में भारी बारिश, लखनऊ में स्कूल बंद

समृद्धि न्यूज। देश की राजधानी दिल्ली सहित 10 राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। दिल्ली में गुरुवार सुबह से बारिश हो रही है। इससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने गुरुवार को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी के अलर्ट को देखते हुए लखनऊ में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

दिल्ली के कई इलाकों में जोरदार बारिश

देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह से आसमान में बादलों का डेरा है। यही कारण है कि कई इलाकों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है, तो कई इलाकों में रूक-रूक कर बूंदाबांदी जारी है।

दिल्ली के कई हिस्सों में देर रात हुई बारिश

दिल्ली के कई हिस्सों में देर रात हुई बारिश। वीडियो आरके पुरम, सेक्टर-10 से है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ। वीडियो उत्तर प्रदेश विधान भवन के बाहर से है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *