समृद्धि न्यूज। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को धमकी दी कि अगर दो हफ्ते में यूक्रेन में शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में कोई प्रगति नहीं होती है तो रूस पर प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे। अलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनकी गर्मजोशी भरी बैठक के एक हफ्ते बाद मास्को में निराशा दिखाई। रूस ने डोनेट्स्क की दो बस्तियों पर कब्जा करने का दावा किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दक्षिणी और पश्चिमी सैन्य समूहों की कार्रवाई के बाद सेरेड्ने और क्लेबन बाइक गांव अब रूस के नियंत्रण में हैं। मंत्रालय ने दावा किया कि रूसी बलों ने यूक्रेन के एक सैन्य-औद्योगिक केंद्र और 143 स्थानों पर हमला किया। जहां यूक्रेनी सैनिक और विदेशी लड़ाके अस्थायी रूप से ठहरे हुए थे।
रूस ने शनिवार को दावा किया कि उसकी सेना ने पिछले 24 घंटों में यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र की दो बस्तियों पर कब्जा कर लिया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, दक्षिणी और पश्चिमी सैन्य समूहों की कार्रवाई के बाद सेरेड्ने और क्लेबन बाइक गांव अब रूस के नियंत्रण में हैं। मंत्रालय ने यह भी दावा किया कि रूसी सेना ने एक यूके्रनी सैन्य औद्योगिक परिसर और 143 स्थानों पर यूके्रनी सशस्त्र संरचनाओं और विदेशी लड़ाकों के अस्थायी तैनाती बिंदुओं पर हमला किया। इसके अलावा, रूसी वायु रक्षा ने यूक्रेनी हवाई हमलों का सफेेलतापूर्वक मुकाबला किया और पिछले हफ्ते चार हवाई बम और 160 ड्रोन मार गिराए।
यह युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच शांति वार्ता के बीच हुआ है। इससे पहले, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से बात की और उन्हें बताया कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं।
रुस ने यूक्रेन के डोनेट्स्क की दो बस्तियां कब्जाईं, बरसायें 143 ठिकानों पर बम
