बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में कैंप लगाकर दवाओं व राहत सामग्री किट का किया गया वितरण

उन्नाव, समृद्धि न्यूज।जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जयराज मऊ पसनिया खेड़ा शिवराजपुर चौकी ,जंगलेश्वर व गहोली धन्नापूर्वा फरीदपुर कटार खलाक खेडा बेनीपुरवा परियर सिकन्दर पुर सिरोसी में स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सीय टीम द्वारा कैम्प लगाकर नागरिकों को दवा वितरित की गई । इसी प्रकार जूनियर हाई स्कूल शिवराजपुर में नागरिकों को बाढ़ राहत सामग्री किट का वितरण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा किया गया। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा है कि किसी भी स्थिति में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लापरवाही न बरती जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संबंधित अधिकारी द्वारा प्राथमिकता के साथ आवश्यक सुविधाएं पीड़ितों को उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग द्वारा अभियान चलाकर टीकाकरण की कारवाई किया जाए । साथ ही साथ संबंधित अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरों /एन्टी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *