पांचाल घाट पुल की मरम्मत का कार्य शुरु, 29 रहेगा रुट डायवर्जन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट पुल पर मरम्मत का कार्य शुरु हो गया है। यह कार्य लगभग 29 दिनों तक चलेगा। जिसको मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने यातायात डायवर्जन किया है।
डायवर्जन के तहत सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। कन्नौज से कानपुर रोड होकर फतेहगढ़ जाने वाले मालवाहक वाहनों को गुरसहायगंज से छिबरामऊ की ओर मोड़ा जाएगा। छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ जाने वाले वाहनों को बेवर, मैनपुरी की तरफ भेजा जाएगा। एटा से आने वाले वाहनों को अलीगंज बार्डर पर रोका जाएगा। शाहजहांपुर-बरेली से फतेहगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को अल्लाहगंज, हुल्लापुर और जरियनपुर चौराहे पर रोका जाएगा। हरदोई से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को रूपापुर में ही रोक दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मार्च में भी इस पुल पर एक महीने तक मरम्मत कार्य चला था। मरम्मत के बाद पुल के जॉइंट दोबारा खुल गए थे। जिससे यातायात में समस्याएं आ रही थीं। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए यह नया मरम्मत कार्य शुरू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *