निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा, फकरपुर मार्ग पर आवागमन प्रभावित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से लगातार ऊपर जा रहा है। रविवार को जलस्तर 137.40 सेंटीमीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान से करीब 30 सेंटीमीटर अधिक है।
नदी में लगातार पानी छोड़े जाने से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। फकरपुर जाने वाले संपर्क मार्ग पर तेज पानी की धारा बह रही है। इस कारण वहां आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। रतिराम, केशन ने बताया कि आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत की मांग की है। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था की भी मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी से होकर गुजरने में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। वहीं खेत भी पूरी तरह से जलमग्न हो गये हैं। इससे बाढ़ का खतरा प्रबल हो गया है। जिससे ग्रामीण खासे परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार बाढ़ ने उन्हें पूरी तरह से नेस्तनाबूत कर दिया है, क्योंकि फसलें भी पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *