चकबंदी लेखपाल संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव संपन्न
शाहजहांपुर समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ का द्वितीय अधिवेशन एवं चुनाव बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी रामकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सदर की तहसील सभागार में संपन्न हुआ। चकबंदी लेखपाल संघ के चुनाव में सर्वेश कुमार को संरक्षक, दीपक कुमार को जिलाध्यक्ष, सोहेल अहमद जिला महामंत्री, रोहित कुमार उपाध्यक्ष, सीमा त्यागी कोषाध्यक्ष,मो. इमरान संयुक्त मंत्री, एवं अमित कुमार गौतम को मीडिया प्रभारी बनाया गया। संगठन चुनाव में जिला अध्यक्ष बनने के बाद दीपक कुमार ने कहा कि चकबंदी लेखपाल संघ का निर्वाचन हमारे संगठन की मजबूती और एकता का प्रतीक है l हम नई कार्यकारिणी के साथ मिलकर चकबंदी लेखपालों के हितों की रक्षा और उनके विकास के लिए काम करेंगेl इस दौरान रामकुमार गुप्ता बंदोबस्त अधिकारी, चिंता कुमार तिवारी चकबंदी अधिकारी सदर, आलोक यादव प्रांतीय अध्यक्ष सहित तमाम चकबंदी लेखपाल आदि मौजूद रहे।
दीपक चकबंदी लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष, सीमा कोषाध्यक्ष बनी
