मिर्ज़ापुर के मन्नू पहलवान ने बनारस के अविनाश पहलवान को चित्त कर कुश्ती में मारी बाजी

हलिया (मिर्ज़ापुर): क्षेत्र के बेलन नदी बरौंधा के पावन तट पर स्व• अनंतू पहलवान की स्मृति में मंगलवार को बिराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बरौंधा के पूर्व प्रधान रमेश कुमार मोदनवाल की अध्यक्षता में संपन्न कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान दर्जनों जोड़ी कुश्ती का पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से आए हुए लोग अंत तक डटे रहे। कुश्ती का शुभारंभ अखाड़े में अर्श हास्पीटल बरौंधा के निदेशक अतरैला राजा के प्रधान डॉक्टर महा नारायण भारती द्वारा पहलवानों से परिचय प्राप्त करने के बाद शुरू किया गया। पहली कुश्ती बनारस के अविनाश पहलवान और मिर्ज़ापुर के मन्नू पहलवान के बीच काटे का मुकाबला हुआ।जिसमें मिर्ज़ापुर के मन्नू पहलवान ने बनारस के अविनाश को पटखनी देकर जीत को अपने पाल्हे में कर लिया। दूसरी कुश्ती राजू पहलवान चंदौली और अजय पहलवान मिर्ज़ापुर के बीच काटे के टक्कर में मिर्ज़ापुर के अजय पहलवान ने बाजी मारी। अखाड़े में पहलवानों ने पच्चीस जोड़ी कुश्ती का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बरौंधा के पूर्व प्रधान आश्विनी कुमार मिश्र सपा जिला सचिव अशोक कुमार मिश्रा, दीप चंद सोनी, बबलू चौरसिया, गुलाब चंद केसरी, प्रदीप सेठ,बलराम गुप्ता, शेरू मोदनवाल, डा•अवधेश कुमार मौर्या उपस्थित रहे। समस्त कार्यक्रमों का संचालन लक्ष्मण चौरसिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *