जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

20 विद्यालयों ने किया प्रतिभाग, विजेताओं को किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में शनिवार को जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। खेल आयोजन में जिले के 20 विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला क्रीड़ा सचिव अतुल दास ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए किया। मुकाबलों को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए रेफरी सुशांत गुप्ता और जिला ताइक्वांडो सचिव अजय प्रताप ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई। उनके साथ आदित्य राठौर, राशिका यादव, अर्जुन सिंह, निकिता दुबे, रूबी और सागर दिवाकर भी निर्णायक मंडल में शामिल रहे।प्रतियोगिता के दौरान लेखा एवं रिकॉर्ड संधारण का कार्य इंजाज अहमद सिद्दीकी, राहुल यादव और अनिकेत भारद्वाज ने संपन्न किया। प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका आरती यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जनपदीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले खिलाड़ी आगामी 24 सितंबर को होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे और जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। फतेहगढ़ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज दशम के छात्र अगस्त्य, मानवेन्द्र सिंह सोमवंशी के अलावा छात्रा भूमि सिंह, अर्पित के अलावा कई विद्यालयों के छात्रों का चयन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *