जरुरत पड़ी तो न्यायालय का खटखटायेंगे दरवाजा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महायोजना में प्रस्तावित विकास प्राधिकरण औद्योगिक क्षेत्र आवास विकास के नाम पर किसानों की भूमि जबरियां अधिग्रहित कर प्रशासन स्वम प्रापर्टी डीलर का काम करना चाहता है। जिसका हर स्तर पर विरोध किया जायेगा। अगर जरुरत पड़ी तो किसान न्यायालय का भी दरवाजा खटखटायेंगे। जनपद में महायोजना के विरोध में ग्राम कीरतपुर निनौआ में किसान चौपाल लगी। प्रस्तावित नक्शे का किसानों ने अवलोकन किया तथा धरातल पर वास्तविकता के विपरीत नक्शा होने के कारण प्रभावी योजना खारिज कर पुन: मौके की स्थिति व आवश्यकता के दृष्टिगत महायोजना बनाने की शासन से मांग की गई। किसान नेता अशोक कटियार ने कहा कि विजाधरपुर, पपियापुर, धनसुआ महायोजना में लघु उद्योग क्षेत्र हेतु भूमि प्रस्तावित की गई है, लेकिन इन स्थानों पर पहले से ही मकान बने हुए है। इस कारण भूमि अधिगृहण होना संभव नहीं है। इस प्रकार निनौआ गांव सडक़ के किनारे बसा है। जिसे सडक़ से दूर दिखाया गया है। जगत नगर का नक्शे में उल्लेख नहीं है। जबकि सडक़ के किनारे बसा है, पूरे जिले में सडक़ें ३० मीटर की है, जबकि सेन्ट्रल जेल से याकूतगंज मार्ग १२० मीटर का प्रस्तावित है, जो की आवश्यकता के विपरीत है। इस कारण प्रभावित योजना सिरे से खारिज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र फर्रुखाबाद विकास प्राधिकरण आवास विकास के नाम पर किसानों की जमीन हड़प कर सरकार व प्रशासन स्वयं प्रापर्टी लीडर बनना चाहता है। इस कारण से किसानों में दिन व दिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अशोक कटियार ने कहा कि ड्रोन कैमरे से कवरेज बनायी गई है, जबकि मौके पर स्थिति व आवश्कयता अलग है। इसके साथ ही लोक महत्व के विषय पर महत्वपूर्ण लोगों से भी परामर्श किये बगैर मनमाने ढंग से महायोजना थोपी जा रही है। जिसका फर्रुखाबाद के किसान, व्यापारी, शिक्षक, प्रबुद्ध वर्ग, पूर्व सैनिक विरोध कर रहे है। इसे शासन-प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए। बैठक में तय किया गया तो न्याय न मिला तो न्यायालय तक जायेंगे। चौपाल की अध्यक्षता प्रधान विजय कटियार ने की। इस मौके पर सुरजीत सिंह, प्रेमचन्द्र, नरेन्द्र सिंह, सुरजीत शर्मा, शिवम कटियार, उत्तम यादव, आनन्द प्रकाश कटियार, लालू यादव, अश्वनी, सुरेश चन्द्र, मगन कटियार, हरभान सिंह, दीपू, टिन्कू, मोना आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
महायोजना बेवसाइट पर अपलोड किये जाने की मांग
फर्रुखाबाद। आलू विकास एवं विपणन सहकारी संघ के निदेशक अशोक कटियार ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मांग की है कि फर्रुखाबाद महायोजना 2031 को लोकहित में बेवसाइट पर अपलोड कर नोडल अधिकारी बनाये जाये। जिससे आम जनता व किसानों में फैली गलतफैहमी का संसये दूर हो और इस भयभिकता व परेशानी से निजात मिले और पर्याप्त जानकारी मिल सकें।
