मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक कॉलेज में गणेश महोत्सव का हुआ शुभारंभ

 चेयरमैन डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव व डॉ0 अनीता रंजन ने दीं सभी को शुभकामनाएं
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में सात दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। गणेश पूजा महोत्सव के अध्यक्ष एवं कॉलेज के चेयरमैन डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव व उपाध्यक्ष डॉ0 अनीता रंजन के मार्गदर्शन में 27 अगस्त 2025 से 2 सितंबर 2025 तक सात दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया है। जिसके तहत दिनांक 27 अगस्त 2025 को प्रात: 8 बजे से गणपति जी का स्थापना पूजन एवं आरती किया गया। जिसमें कॉलेज के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्रायें, कॉलेज स्टाफ, हॉस्पिटल स्टाफ ने पूजन एवं आरती कर गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की। गणेश महोत्सव कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं व्यवस्थापक डॉ0 मुकेश विश्वकर्मा ने बताया गणेश महोत्सव का कार्यक्रम 27 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगा। 2 सितंबर को गणपति विसर्जन तथा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन रखा गया है। जिसमें महाविद्यालय के छात्र भाग लेंगे। कॉलेज के चेयरमैन एवं डायरेक्टर ने सभी को गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं दीं एवं कॉलेज की प्राचार्य अंजना दीक्षित एवं कोआर्डीनेटर डा0 नीतू श्री ने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर डा0 शीलू गुप्ता, डा0 अरूण पाण्डे, डा0 जीतेन्द्रराय, डा0 वेणु गोपाल, डा0 निरंजन एस, डा0 मनोज कुमार चतुर्वेदी, डा0 इमरान पटेल, डा0 रथीष वीवी, डा0 नन्दन श्रीवास्तव, डा0 विघ्नेश्वर मिश्रा, डा0 हरप्रिया दास, डा0 ज्ञानेन्द्र कुमार गुप्ता, डा0 शिवओम दीक्षित, डा0 गगन देवी, डा0 दीपिका सिंह, डा0 सुमन कुंडू, डा0 रूमा डे, डा0 मधुरंजन, डा0 मनीष उपाध्याय, डा0 अरिमर्धन सिंह, डा0 भारती पांचाल, डा0 विकास बाबू, डा0 कविता शर्मा, डा0 अरीब हुसैन, डा0 समर्पिता भट्टाचार्य, डा0 पुष्पेन्द्र सिंह यादव, डा0 आनन्द बाजपेयी, डा0 रेशमा, डा0 श्वेता सिंह राठौर सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *