समृद्धि न्यूज। अमेरिका के मिनियापोलिस में एक चर्च में हमलावर ने गोलीबारी करके 2 बच्चों को मार डाला। इस घटना में 14 बच्चों समेत 17 लोग घायल हुए हैं। 23 वर्षीय हमलावर के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में बुधवार को एक चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल हो रहे स्कूली बच्चों पर गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई। इस दौरान 17 अन्य लोग घायल भी हुए। 23 वर्षीय रॉबिन वेस्टमैन नाम के शूटर ने तीन हथियारों एक राइफल, एक शॉटगन और एक पिस्तौल का इस्तेमाल किया और एनुंसिएशन कैथोलिक स्कूल के चर्च पर दर्जनों राउंड फायरिंग की। बाद में वेस्टमैन पार्किंग में वह मृत पाया गया। अधिकारियों का मानना है कि उसने खुद को गोली मार ली। अब उसके डिलीट हो चुके यूट्यूब चैनल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसकी बंदूकों पर डोनाल्ड ट्रंप को मार डालो और भारत पर परमाणु बम गिराओ लिखा था। अधिकारियों को हमलावर के पास से जो बंदूक मिली उस पर लिखे शब्दों में भारत और इजरायल को लेकर नफेेरत साफ दिखाई दे रही थी। अधिकारियों और एफबीआई प्रमुख काश पटेल ने बताया कि गोलीबारी 23 वर्षीय रॉबिन वेस्टमैन ने की थी। उसका जन्म एक पुरुष के रूप में हुआ था और शुरुआती नाम रॉबर्ट वेस्टमैन था। साल 2023 में वेस्टमैन ने कानूनी तौर पर अपना नाम बदल लिया और अपनी पहचान महिला के रूप में बताई।
माना जाता है कि वेस्टमैन ने अकेले ही हमले को अंजाम दिया था। उसने इस्तेमाल की गई राइफलए पिस्टर और बंदूक को कानूनी तौर पर खरीदा था। अधिकारियों ने यह भी बताया कि उसका कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है। हालांकि, वेस्टमैन की गोलीबारी का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन यूट्यूब पर प्रकाशित एक घोषणापत्र से उसकी साच का पता चला है। इसे अब प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। लगभग 10 मिनट लंबे और मोबाइल फोन से शूट किए गए एक वीडियो में हथियारों, गोला-बारूद और भरी हुई मैगजीन का जखीरा दिखाया गया। मैगजीनों पर डोनाल्ड ट्रंप को मार डालो, ट्रंप को अभी मार डालो, इजराइल को हारना चाहिए और इजराइल को जलाकर राख कर दो, लिखा हुआ था। एक हथियार पर भारत पर परमाणु हमला भी लिखा हुआ था। मैगजीनों पर तुम्हारा ईश्वर कहां है और बच्चों के लिए भी लिखा हुआ था। एक पर पहले स्कूलों पर गोलीबारी कर चुके शूटरों के नाम और कुछ संदेश लिखे हुए थे। वीडियो में एक समय पर उस व्यक्ति ने एक छोटी बंदूक भी निकाली और कहा, यह मेरे लिए है। अगर मुझे इसकी जरूरत पड़े तो। वीडियो में उस व्यक्ति के परिवार को लिखा एक पत्र भी दिखाया गया, जिसमें गोलीबारी से उनके लिए क्या मायने होंगे, इसके लिए माफी मांगी गई है। लगभग 20 मिनट लंबे दूसरे वीडियो में दो अलग अलग जर्नल दिखाए गए। पहला 150 से ज्यादा पेजों का था। सभी शायद सिरिलिक वर्णमाला में लिखे हुए थे। दूसरे जर्नल में अंतिम प्रविष्टि की तारीख 8,21,25 थी और यह 60 से ज्यादा पेजों का था। यह भी पूरी तरह से सिरिलिक में लिखा गया था। एक वीडियो में वेस्टमैन हाथ से लिखी एक नोटबुक पलटता है। उसे यह कहते सुना जा सकता है कि मैं अपने परिवार से प्यार करता हूं और मैं अब इससे और नहीं डील कर सकता। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, एक जगह वेस्टमैन ने लिखा, अगर मैं नस्लीय हमला करता हूं तो सबसे ज्यादा संभावना है कि वह गंदे जायोनिस्ट यहूदियों के खिलाफ होगा। एक जगह उसने फिलिस्तीन को आजाद करो लिखा है। उसके पास मिले एक हथियार पर लिखा है-भारत पर परमाणु बम गिराओ। इसके अलावा इजरायल का पतन होना चाहिए और माशाअल्लाह भी लिखा हुआ था। अधिकारियों ने कहा कि वेस्टमैन ने हथियार कानूनी तौर पर खरीदे थे, उसका कोई ज्ञात आपराधिक इतिहास नहीं था और उसने अकेले ही यह काम किया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शोक के प्रतीक के रूप में पूरे देश में अमेरिकी ध्वज आधा झुकाने का आदेश दिया है।
अमेरिका: भारत पर परमाणु बम गिराने की धमकी, ट्रंप को मार डालो, शूटर की बंदूकों पर लिखे थे डराने वाले संदेश
