फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोहल्ला छत्तादलपतराय में गणेश उत्सव में खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया है। कार्यक्रम में बाबा श्याम के भजनों को सुन भक्त भाव विभोर हो गए।
देर शाम को आयोजित भवन संध्या में एस0एस0 म्यूजिकल गु्रप की सिंगर रुहानिका ने हारे का सहारा है, बाबा श्याम हमारा है, व मेरे अंत समय में जुबा पे तेरा नाम आ जाए आदि भजनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर भक्ति भाव विभोर हो गए। भजन गायक पंडित सचिन शुक्ला ने खाली हाथ आया था खाली हाथ जाएगा, तूने कमाया वन्दे दूसरा जो खाएगा व तू नैना सरकार के आदि भजनों की प्रस्तुति दी। जिस पर भक्त जमकर झूमें। रवि कंचन ने मोरे नैना मोरे नैना आदि पर प्रस्तुति दी। गजरा नजर भेंट के बाद बाबा श्याम की आरती के साथ भजन संध्या का समापन हुआ। इस अवसर पर आचार्य आचार्य धमेंद्र तिवारी, राहुल सक्सेना, विपिन यादव, राम पाल सिंह राठौर, अर्जुन राठौर, दिलीप कश्यप, जितेंद्र राठौर, पप्पू सक्सेना आदि मौजूद रहे।
हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा भजन पर झूमे भक्तगण
