फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के प्रशासनिक भवन में चल रहे सप्त दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव के द्वितीय चरण में बैच-2019 द्वारा पूजन, आरती एवं भजन संध्या के साथ विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैच 2019 फूड स्टॉल का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न प्रकार के फूड आदि रखे गये। लजीज व्यंजन का गणेश महोत्सव में प्रसाद के तौर पर लुफ्त उठाया गया।
सुबह से ही पूजन सम्पन्न हुआ। महाआरती हुई। देर शाम भजन संध्या के साथ फूड स्टाल लगाये गये। फूड स्टाल गु्रप-1 में कृतिका, रुपाली, अपूर्वा, हर्षिता ने भाग लिया। फूड स्टाल-2 में अलफिजा नाज, अलशिफा नाज, मोहिनी ने प्रतिभाग किया। फूड स्टाल-3 में अंशू आर्या ने भाग लिया। साथ ही भजन संध्या गु्रप द्वारा भक्ति मय गीत प्रस्तुत किये गये। जिसमें कृतिका, रुपाली, अपूर्वा, हर्षिता, कृतिका गौतम, नीतू, श्वेता, दिव्या, मोनिका आदि ने भाग लिया। विभिन्न तरीके के फूड लगाये गये। इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्रतिभागी प्रशिक्षु मौजूद रहे।
मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में गणेश महोत्सव पर लगाये गये फूड स्टाल
