पीएम मोदी पहुंचे जापान, शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

समृद्धि न्यूज। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान पहुंच चुके हैं। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के आमंत्रण पर पीएम मोदी 15वें यहां वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर टोक्यो में भारतीय समुदाय से मिलते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस पोस्ट में प्रधानमंत्री ने जापानी भाषा में भारतीय समुदाय को भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद भी दिया।

ImageImageImageImage

अपनी जापान यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि जापान यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को नए आयाम देना है।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हुए हैं और अब ध्यान आर्थिक, निवेश और नई प्रौद्योगिकियों जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग पर होगा।

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में उनके समक्ष तबला वादन करने वाले एक जापानी नागरिक ने कहा, मुझे भारत आते-जाते 30 साल हो गए हैं तो मेरे लिए सबसे अच्छे दिन आ गए हैं।

मैंने पंडित लक्ष्मी महाराज जी से बनारस में तबला बजाना सीखा है। दुनिया के सबसे बड़े नेता के सामने प्रस्तुति देकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।

मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।

हम आज के दिन के लिए 2-3 महीने से अभ्यास कर रहे थे।

प्रधानमंत्री के स्वागत में पारंपरिक भारतीय नृत्य करने वाली एक जापानी महिला ने कहा, हमने उनका स्वागत किया है और उन्होंने मुझे गाना गाने को कहा तो मैंने उनके सामने एक भजन गाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *