समृद्धि न्यूज। उत्तराखंड में इस समय बारिश का कहर देखने को मिला है। बीती रात दो जगहों पर बादल फटे हैं, जिससे भारी तबाही मची हुई है। चमोली और बस्केदार में बादल फटने के कारण कई लोग लापता हैं। सडक़ों पर मलबा जमा हो गया है। यही कारण है कि नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। कुछ लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। सीएम पुष्कर सिंंह धामी ने भी इस घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है।
💢लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जल स्तर काफी बढ़ा हुआ है, थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अगस्त्यमुनि क्षेत्र में अनाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। pic.twitter.com/NyeAlJm7AY
— Rudraprayag Police Uttarakhand (@RudraprayagPol) August 29, 2025
चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में बादल फेटा है। जिसमें पति-पत्नी लापता हैं और दो लोग घायल हो गए, साथ ही 20 मवेशी मलबे में दबे हैं। वहीं टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली गांव पर भी बादल फटा है। गनीमत यह रही कि यहां से किसी भी प्रकार के जनहानि की सूचना नहीं है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग में भी बादल फटा है। यहां जखोली ब्लॉक के छेनागाड़, बांगर सहित कई जगहों पर अतिवृष्टि से व्यापक नुकसान हुआ है।
चमोली जिले के ज्योर्तिमठ, देवाल, नारायण बगड, थरालीएनन्दा नगर कर्ण प्रयाग, गैरसैंण, दशोली मै तेज़ बारिश नदी नाले उफान पर हैं। देर रात तहसील देवाल के मोपाटा में बादल फटने से 2 व्यक्ति तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता बताए जा रहे है। विक्रम सिंह और उनकी पत्नी घायल की सूचना मिली है।
