अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी, एक सप्ताह में हटायें अतिक्रमण

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज चौराहे से फर्रुखाबाद रोड पर बुधवार दोपहर बाद पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता राकेश कुमार, अवर अभियंता मोइनुद्दीन ने अपनी टीम के साथ चौराहे पर पहुंचकर फीता डालकर नापजोख शुरू की थी। नवाबगंज चौराहे पर सडक़ के दोनों तरफ बनी दुकानों के अंदर फीता डालकर टीम ने चिन्हांकन कर निशान लगा दिए थे। नापजोख में सडक़ की हद में लगभग 12 से 14 मीटर जगह पर दुकानें बनी मिलीं। टीम ने दुकानों के अंदर सडक़ की जगह का चिन्हांकन कर दिया। शुक्रवार शाम पीडब्ल्यूडी टीम ने अतिक्रमण किए हुए लगभग 113 दुकानदारों को नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। यदि ऐसा नहीं किया तो उचित कानूनी कारवाही की जाएगी। इस मौके पर पीण्डब्ल्यूडी टीम के साथ कस्बा इंचार्ज गिरीश कुमार, एसआई हेमंत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *