पुलिस ने पांच जुआरियों को दबोचा

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी के दौरान पांच जुआरियों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से हजारों रुपए बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक आरती सिह के निर्देश पर अपराध एव अपराधियों व जुआरियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली कायमगंज कस्वा चौकी इंचार्ज नागेन्द्र सिंह, कांस्टेबिल विजय गुर्जर, कांस्टेबिल विनीत कुमार, कांस्टेबिल सचिन कुमार अपनी टीम के साथ लालबाग क्षेत्र में गश्त कर रहे थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि पास के खेत में कुछ लोग केले के बाग के पास खाली पड़े खेत में जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने दबिश दी और पांच लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपितों में रहीश, फैसल, सलीम, जावेद और जमील निवासीगण लालबाग शामिल हैं। तलाशी में रहीश से 910 रुपये, फैसल से 400 रुपये, सलीम से 220 रुपये, जावेद से 600 रुपये और जमील से 150 रुपये बरामद हुए। वहीं माल फड़ से 600 रुपये भी पुलिस ने कब्जे में लिए। कुल 2880 रुपये नगद और 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किए। पुलिस ने जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *