उन्नाव, समृद्धि न्यूज। जनपद के माखी थाना क्षेत्र के ग्राम रुपऊ में एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, माखी थाना क्षेत्र के ग्राम रूपउ निवासी हरीशचंद्र की 17 वर्षीय पुत्री शिवानी का शव कमरे में सबसे पहले उसकी छोटी बहन ने देखा, उस समय माता-पिता खेतों पर काम करने के लिए गए थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मां रामपती ने परिजनों की मदद से शव को फंदे से उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
