पुलिस ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फंसे शव को बाहर निकाला
डम्पर का चालक व सहायक भी घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात इंडेन गैस टैंकर व डम्पर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में इंडेन गैस टैंकर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को निकालकर मोर्चरी भेजा गया। वहीं दो घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। दुर्घटना से हाईवे पर लम्बा जाम लगा रहा।
जानकारी के अनुसार शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटावा-बरेली हाईवे पर ग्राम बनपोई के निकट तेज रफ्तार गैस टैंकर व डम्पर की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गयी। जिसमे गैस टैंकर के परखच्चे उड़ गये। चालक चेचिस में फंसकर आगे लटक गया। चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक चालक 45 वर्षीय नरेश पुत्र जसवंत यादव निवासी ग्राम लालजी पूर्व मंगलपुर कानपुर देहात बताया जा रहा है। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को निकाला जा सका। वहीं डम्पर चालक 32 वर्षीय विश्राम सिंह निवासी दनक्ष सैया आगरा व डम्पर सहायक विजय पुत्र मातादीन निवैस टीकापुर सैया आगरा गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव निकलवाकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
इंडेन गैस टैंकर व डम्पर की आमने सामने भिड़ंत में गैस टैंकर चालक की मौत
