पुलिस हिरासत में युवक की मौत, मचा हड़कंप

हरदोई, समृद्धि न्यूज़। पुलिस हिरासत में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अहमदनगर निवासी रवि पुत्र रामराज्य राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस ने रवि को एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में हिरासत में लिया था। शिकायतकर्ता ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था।

हिरासत के दौरान रवि द्वारा थाने के अंदर फांसी लगा लेने की बात फिलहाल सामने आ रही है। पुलिस शाम करीब 7:50 बजे रवि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। चिकित्साधिकारी डॉक्टर विक्रम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस मृतक की डेड बॉडी अपने साथ ले गई है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ए एस पी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जाँच पड़ताल कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *