उन्नाव, समृद्धि न्यूज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में खेत पर काम करते समय विद्युत तार की चपेट में आने से किसान की मौत हो गईं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार अजगैन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलाव निवासी विनीत दीक्षित 35 वर्ष आज सुबह खेत पर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक तार में उतरे करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने तत्काल बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई।
मृतक किसान अपने पीछे पत्नी और 4 वर्षीय बेटी पूजा को छोड़ गए हैं।
पिता की मौत के बाद मासूम बेटी के भविष्य को लेकर परिवार गहरे संकट में है। हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हादसा प्रतीत होता है। परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
