फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए समाजसेवी फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भइयन मिश्र एवं उनकी टीम लगातार लोगों की हर सम्भव मदद करने में जी जान से लगी हुई है। बुधवार को बाढ़ से अत्याधिक प्रभावित क्षेत्र कटरी गंगपुर, बड़ी गुलरिया, पहाडपुर, पृथ्वीपुर, कटरी धर्मपुर में जाकर लोगों को लंच पैकेट तथा दवाओं का वितरण किया। कुछ गांवो में न तो कोई सरकारी मदद और न ही किसी भी प्रकार की सहायता किसी के द्वारा पहुंची, हालात बहुत खराब है। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भइयन मिश्र ने कहा कि मुसीबत के समय मेरी पूरी टीम हर प्रकार से लोगों की मदद और सहायता कर रही है। किसी गरीब बाढ पीडि़त के गम्भीर रूप से तबियत खराब होने पर उनका इलाज बजरिया स्थित एक हास्पिटल में नि:शुल्क कराया जा रहा है। भीषण बाढ़ के समय जो भी मदद हो जायेगी उससे लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर कोमल पाण्डेय, प्रशांत यादव, डा0 पंकज राठौर, डा0 जयवीर वर्मा, मोहित खन्ना, प्रदीप यादव, राजीव वर्मा, साधु सिंह यादव, कुलदीप सिंह, अलवर सिंह, आकाश गुप्ता, सनी, सुमित गुप्ता, वीरेलाल वर्मा, आलोक मिश्रा भूरे, राजीव वर्मा, हेमत शाक्य, अशोक शाक्य, गौरव कुशवाह आदि मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद विकास मंच ने बाढ़ पीडि़तों को बांटा भोजन व दवाइयां
