धूमधाम से मनाया गया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार का स्थापना दिवस

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस 3 सितंबर को धूमधाम से कृषि उत्पादन मंडी समिति कायमगंज में नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता के प्रतिष्ठान पर मनाया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सत्यनारायण वर्मा ने कहा कि व्यापारियों का शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आए दिन जीएसटी अधिकारी तंबाकू व्यापारियों का उत्पीडऩ कर रहे हैं, जो अब सीमा से बर्दाश्त है। जीएसटी के नाम पर लाखों रुपए की रिश्वत तंबाकू व्यापारियों से वसूल की जा रही है। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। इसके बाद भी जीएसटी के अधिकारी नहीं सुधरे तो अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। स्थापना दिवस के अवसर पर 15 व्यापारियों का अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के विधानसभा अध्यक्ष बालक शर्मा, तंबाकू ट्रेड महामंत्री संजीव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आबिद भाई, युवा जिला अध्यक्ष रोहित गुप्ता, जिला मंत्री बृजकिशोर दुबे, युवा नगर अध्यक्ष मयंक दुबे, संतोष गुप्ता, अजय गुप्ता, राधेश्याम कौशल, प्रवीन यादव, धर्मवीर यादव, अंकुर महेश्वरी, नगर महामंत्री प्रवीण वर्मा, अंकुर मिश्रा, महेंद्र राजपूत, रवि राठौर, राकेश राठौर, शाहिद सहित तमाम व्यापारीकरण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *