सवारियों से भरा टेंपो तालाब में गिरा, सभी बाल-बाल बचे

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के कायमगंज-फर्रुखाबाद रोड पर सवारी से भरा टेंपो तालाब में जा गिरा। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक चालक तथा सवारी मौके से फरार हो गये।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के कायमगंज-फर्रुखाबाद रोड स्थित ग्राम शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज से टेंपो फर्रुखाबाद से तेज गति से आ रहा था। जैसे ही वह ओवर ब्रिज से नीचे उतरा, वैसे ही टेंपो अनियंत्रित हो गया और एक तालाब में जा गिरा। जिससे टेंपो में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई और मौके की ओर लोग दौड़े। तब जाकर सभी सवारियों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला तथा इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। थाना पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही चालक मौके से फरार हो गया और वहीं ंग्रामीणों के मुताबिक सभी पांचों सवारियां अपने-अपने गंतव्य के लिए चली गईं। जब इस बाबत हल्का के दरोगा अभिलेख सिंह से जानकारी की गई, तो उन्होंने बताया कि हम पुलिस वाले के साथ सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे थे, लेकिन वहां से चालक ृफरार हो गया था और सवारियों को ग्रामीणों ने निकालकर सुरक्षित बाहर कर दिया था जिससे सभी सवारियां अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गईं। ग्रामीणों ने बताया की सवारी का कहना था कि वह किसी पुलिस प्रक्रिया में नहीं पड़ेंगे इसलिए सभी अपने-अपने घर जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *