खेत में पकड़ा गया संदिग्ध युवक निकला गांजे का तस्कर

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात ग्रामीणों द्वारा धान के खेत में पकड़ा गया संदिग्ध युवक निकला गांजे का तस्कर। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज मंजना रोड पर बीती रात ग्रामीणों ने संदिग्ध अवस्था में धान के खेत में बैठे एक युवक को पकड़ लिया था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल थाना पुलिस को दी थी। जिस पर मौके पर इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडे तथा दरोगा रमाशंकर पांचाल पहुंचे थे, लेकिन वहां मामला और ही कुछ निकला। पकड़े गए युवक के पास गमछे में बंधी पोटली में गांजा निकला। जिस पर थाना पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास नशीला गांजा मिलने पर थाना पुलिस उसको हिरासत में लेकर थाने चली गई और वहां जाकर पूछताछ की, तो उसने अपना नाम बंटी पुत्र रामनिवास कश्यप बताया। पुलिस ने मिले नशीले पदार्थ को तौलकर देखा तो नशीला पदार्थ गांजा 1 किलो 600 ग्राम निकला। जिस पर दरोगा रमाशंकर पांचाल ने अपनी तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराकर जेल भेज दिया। वहीं थाना पुलिस ने बताया कि गांव नगला बारंग के ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को पकड़ा था। संदिग्ध का नशीले पदार्थ एनडीपीएस की धारा में चालान कर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *