एसआईबी टीमों ने तम्बाकू गोदामों पर की छापेमारी, कारोबारिए हुए फरार

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बुधवार को इटावा और फर्रुखाबाद की एसआईबी टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया। टीमों ने बाईपास मार्ग स्थित राघव इंटरनेशनल और मानसी उद्योग के गोदामों का निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान टीमों ने गोदामों के फाटक बंद कर जांच शुरू की। इसके साथ ही कंपिल रोड पर स्थित जानकी इंटरप्राइजेज की भी जांच की गई। एसआईबी की कार्रवाई से तंबाकू कारोबारियों में हडक़ंप मच गया। कारोबारियों ने अपने गोदामों में ताला लगाकर मौके से दूरी बना ली। यह एक सप्ताह में दूसरी बार की गई छापेमारी है। वर्तमान में बारिश के कारण तंबाकू का कारोबार पहले से ही प्रभावित है। एसआईबी की लगातार छापेमारी से कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। अधिकारी देर शाम तक जांच में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *