हलिया (मिर्जापुर) : मिर्ज़ापुर जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शराब, चिकन पार्टी और डांस करना प्राइवेट एजेंसी के कर्मचारियों को महंगा पड़ गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए 3 को गिरफ्तार कर लिया है.ओपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ने बताया जा रहा है, वीडियो मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के बस्तरा मोड़ के पास का है. एक ट्रक के खराब होने पर एजेंसी के सुपरवाइजर और हेल्पर शैलेश पांडेय, विनोद चौधरी, संजय सिंह पटेल ट्रक को ठीक करने गए थे. इस दौरान सड़क के एक लेने पर गाड़ी खड़ी करके शराब पिया, फिर रोड पर ही चिकन बनाया. फिर सड़क पर जाते समय एक गाड़ी उन्हें देख रुकी कार की लाइट में बीच सड़क पर डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया.अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ओपी सिंह ने बताया, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. वीडियों का संज्ञान लेकर तुरंत थाना लालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर, डान्स करने वाले 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है.गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह एक एजेन्सी में काम करते है. जिसमें से एक सुपर वाइजर और 2 हेल्पर है और एक अन्य व्यक्ति जो वीडियो में दिख रहा है, वह एजेन्सी का मालिक नीरज सिंह है. रात एक खराब ट्रक को ठीक करने के लिये आये थे, इसी दौरान हाइवे पर नाच, गाना, खाना, पीना किया.
