शिक्षक दिवस पर ओपीएस के लिए शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया उपवास

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अटेवा एनएमओपीएस के राष्ट्रीय आवाहन पर पूरे देश में पुरानी पेशन बहाली के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने शिक्षक दिवस पर उपवास किया।
जनपद के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भोलेपुर स्थित गेस्ट हाउस में ओपीएस बहाली के लिए एक सामूहिक उपवास का कार्यक्रम किया। शिक्षकों व कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करो, एनपीएस यूपीएस निजीकरण बन्द करों, जैसे नारे लगाकर नई पेंशन व्यवस्था का विरोध किया। जनपद के अन्य शिक्षक व कर्मचारियों ने अपने-अपने घरों में परिवार के साथ व कार्यालय में काम करते हुए अपने सहकर्मियों के साथ पुरानी पेंशन बहाली के लिए उपवास रखकर अपने आप को पीढ़ेा व कष्ट देते हुए सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा है कि सरकार को गम्भीरता से विचार करना चाहिए कि शिक्षक दिवस का दिन जो शिक्षकों के सम्मान, स्वाभिमान व गर्व का दिन है उस दिन देश का शिक्षक अपने बुढ़ापे का सम्मान पुरानी पेंशन को पाने के लिए उपवास कर रहा है। एक संवेदनशील सरकार को इस देशव्यापी समस्या को तत्काल हल करना चाहिए। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जाटव ने कहा है कि जब देश के उपराष्ट्रपति जैसे उच्च पद रहने वाला व्यक्ति भी सेवानिवृत के बाद सबसे पहले पेंशन के लिए ही आवेदन करता है और चार-चार पेंशन प्राप्त करता है तो सामान्य सरकारी सेवक बिना पेंशन के कैसे अपना जीवनयापन करें, इसे सरकार को समझना होगा। सुधीर पाल ने कहा कि शिक्षकों का सबसे बड़ा सम्मान पुरानी पेंशन ही है। इस मौके पर जितेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार दीक्षित, रवीश कुमार गौतम, सुशील कुमार, देवाशीष पाठक, अरविन्द सिंह, सुधीर कुमार, राजेश कुमार, आशुतोष पाण्डेय, विनोद गौतम, दिनेश कुमार, संजीव अहिरवार, नम्रता सिंह, कैलाश चन्द्र, जितेन्द्र सिंह, सपन कुमार, अशोक कुमार, प्रबल प्रताप सिंह, विश्वप्रकाश दीक्षित, प्रदीप कुमार सिंह, अरविन्द कुमार, तिरुवत कुमार, अरिवरन सिंह, सुनील कुमार, प्रशांत शुक्ला, नीरज कुमार, अम्रता आर्या, अमित कुमार आदि शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *