नेपाल में सोशल मीडिया बैन, नहीं चलेंगे, इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स

समृद्धि न्यूज। नेपाल सरकार द्वारा फेसबुक समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंद किए जाने के फैसले पर देश भर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों से लेकर सत्ताधारी नेताओं तक ने इस कदम को संविधान विरोधी और जनविरोधी बताते हुए विरोध जताया है।
नेपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर बैन लगा दिया है। जिसके बाद नेपाल में फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स को बंद किया जा रहा है। ये फैसला सरकार की तरफ से दी गई एक हफ्ते की डेडलाइन पूरी होने के बाद लिया गया है, इससे पहले नेपाल सरकार ने सभी कंपनियों को एक हफ्ते में रजिस्ट्रेशन करने का वक्त दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *