संयुक्त राष्ट्र सत्र में शामिल होने के लिए अमेरिका नहीं जाएंगे पीएम मोदी, विदेश मंत्री जयशंकर करेंगे शिरकत

समृद्धि न्यूज। पीएम मोदी फरवरी में व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए अमेरिका गए थे। ट्रंप ने भारत पर कुल 50 प्रतिशत मनमाने टैरिफ लगाए हैं, जिसमें रूसी तेल की खरीद पर जुर्माने के तौर पर 25 प्रतिशत टैरिफ भी शामिल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री डॉ0 एस0 जयशंकर करेंगे। जुलाई में जारी प्रारंभिक सूची में मोदी का नाम 26 सितंबर को भाषण देने वालों में शामिल था, हालांकि अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी की गई नई सूची में बताया गया कि 27 सितंबर को विदेश मंत्री महासभा में भारत की ओर से संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के इस सत्र में शामिल न होने को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह विदेश मंत्री जयशंकर संबोधित करेंगे। पहले प्रधानमंत्री मोदी के संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधित करने के लिए जाने की संभावना थी, हालांकि नई सूची के मुताबिक पीएम मोदी सभा को संबोधित नहीं करेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर न्यूयॉर्क में 27 सितंबर को संबोधित करेंगे। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को सूचित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *