हिंदू संगठन 8 सितंबर को करेंगे अनंगपुर चौराहा जाम, एसओ पचदेवरा पर बड़ा आरोप
हरदोई, समृद्धि न्यूज। जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में बिना अनुमति बारह वफात का जुलूस एस ओ पचदेवरा अब्दुल जब्बार खान की मौजूदगी में निकाला गया।जबकि बिना आवश्यक अनुमति के कहीं भी नई रिवाज कायम करना कानूनन अपराध है।उसके बाबजूद कमालपुर गांव में 5 सितंबर को एस ओ की मौजूदगी में बारावफात का जुलूस निकलवाया गया। गांव वालों का आरोप है कि यह पहला मौका है जब गांव में इस तरह का जुलूस निकाला गया।और जुलूस का प्रचार प्रसार भी दो दिन पहले से हो रहा था।यह सब थाना प्रभारी की सहमति से पूरी तैयारी के साथ हुआ है।थाना प्रभारी अब्दुल जब्बार ने जुलूस के दौरान पुलिस बल की तैनाती भी की।और जुलूस पूरे गांव में घूमाया गया,जुलूस में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय हिंदू समुदाय में काफी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी भी इस तरह का कोई जुलूस नहीं निकाला गया था। 6 सितंबर को काफी संख्या में हिंदुओं ने थाने पर जाकर थाना प्रभारी अब्दुल जब्बार खां के नेतृत्व में विना परमीशन के निकाले गए इस जुलूस पर गुस्सा भी जताया था। उसके उपरांत क्षेत्राधिकारी शाहाबाद आई.पी.एस.आलोक राज नारायण भी पचदेवरा थाने पहुंचे थे।खास बात यह है कि थाना प्रभारी अब्दुल जब्बार खां ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया और बिना उचित अनुमति के जुलूस की अनुमति दे दी। इस कार्यवाही से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।बताया गया है कि क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व हिन्दू समाज के लोग 8 सितंबर को सुबह अनंगपुर चौराहा जाम करेंगे।
