पीडीए एकता ही 2027 की आधारशिला है: चंद्रपाल सिंह यादव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में बूथ कमेटियों के गठन, नए वोट बढ़ाने, फर्जी वोटों को कटवाने, संगठन को मजबूत करने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ राहत सामग्री बंटवाने और पीडीए जन पंचायतों को आयोजित कराने के एजेंडे पर चर्चा हुई। संचालन मुन्ना यादव ने किया।
जिलाध्यक्ष चंद्रपाल पाल सिंह यादव ने कहा पीडीए जितना मजबूत होगा। समाजवादी पार्टी उतनी ही मजबूत होती चली जाएगी। 2027 के चुनाव की आधारशिला ही पीडीए की एकता है। 2024 में इसी एकता ने हमें देश की तीसरी बड़ी पार्टी बनाया था और आने वाले 2027 के चुनाव में यह पीडीए एकता ही उत्तर प्रदेश के विधानसभा में समाजवादी पार्टी का परचम बुलंदी पर लहराएगी। हम सब की जिम्मेदारी है कि पीडीए समाज को मजबूती के साथ पार्टी से जोड़ें, समूचे पीडीए समाज का सम्मान करें। रामसेवक सिंह यादव ने कहा सपा से ज्यादा जुझारू मेहनती और नि:स्वार्थ कार्यकर्ता किसी भी पार्टी के पास नहीं हैं, हमारे सभी जुझारू फाइटर पूरी ताकत के साथ पार्टी को मजबूत करें, पीडीए को मजबूत करें। सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी पूरे देश में अपना एक अलग स्थान बनाकर खड़ी है, हमारा नेतृत्व देश के ताकतवर नेतृत्वों में एक माना जाता है। आज हमारी स्थिति बहुत मजबूत है। इलियास मंसूरी ने कहा सभी कार्यकर्ता अपने बूथों पर फोकस करें यदि प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपना बूथ जिता लिया तो आपकी सीट जीत जाएगी और सभी लोगों ने अपनी-अपनी सीट जिता ली तो सरकार बन जाएगी। जेपी वर्मा ने कहा पीडीए समाज का सम्मान समाजवादी विचारधारा ही करती रही है। इस मौके पर राधेश्याम सविता, नरेंद्र सिंह यादव, सुभाष चन्द्र शाक्य, सौरभ कटियार, चंद्रेश राजपूत, सुनीता शाक्य, शिव शंकर शर्मा, रुकमंगल सिंह यादव आदि मौजूद रहे। बैठक में पूर्व सांसद मित्रसेन यादव व लखनऊ पार्टी कार्यालय सचिव एस0आर0एस0 यादव की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही मुलायम सिंह यूथ के जिलाध्यक्ष इज़हार खां ने चंद्रपाल सिंह यादव की अनुमति से शकेब खां को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का शमशाबाद ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान आलोक यादव, मुजाहिद अंसारी, मोहम्मद नफीस, अशोक अंबेडकर, मुजिबुल हसन, मनोज यादव, अश्विनी यादव, अरविंद यादव, ऋषिपाल, निजाम अंसारी, रविंद्र सिंह पाल, कमल हसन, अमीर सिंह राजपूत, जुल्फिकार अब्बास जैदी, बलराम सिंह यादव, बिहारी यादव, डॉ0 अभिषेक शर्मा, लकी शर्मा, विजय अनुरागी, अजय यादव, देवेंद्र सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, श्याम सिंह यादव, सुरजीत सिंह उर्फ सोनू राठौर, मोहम्मद अकलीम खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *